गाजीपुर :शहर के ददरी घाट पर चला सफाई अभियान तथा अपील किया कि गंगा का पानी अब स्नान करने योग्य नहीं है! सांँसद अफजाल अंसारी लोकसभा एवं विधायक ओम प्रकाश सिंह विधानसभा में उठाएंगे गाजीपुर के गंगा की बदहाल स्थिति को!
गंगा निर्मली करण के लिए लगभग 3 दशकों से जन जागरूकता सफाई अभियान एवं जनांदोलन करने वाला संगठन समग्र विकास इंडिया एक बार फिर से गाजीपुर की गंगा में गिरने वाले नालों को बंद करने तथा पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने का विशेष अभियान चलाया है! इसी के क्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजभूषण दूबे ने जनपद के समस्त माननीयों, जिलाधिकारी सहित जिम्मेदार अधिकारियों एवं नगर पालिका को शुक्रवार के दिन आमलकी एकादशी के अवसर पर सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक गंगा नहान करने का न्योता भेजा था! ब्रजभूषण दूबे का कहना था कि माननीय आएंगे तो गंगा की हकीकत देखेंगे, यदि गंगा में डुबकी लगाई तो ठीक यदि नहीं लगाएंगे तो हम उन्हें विवश भी नहीं करेंगे किंतु वे इसके लिए जागरूकता पैदा करते हुए सदन में शायद आवाज उठाएंगे किंतु कोई पहुंचा नहीं! कई माननीयों ने जिले से बाहर होने की बात बताई वहीं साँसद अफजाल अंसारी एवं ओमप्रकाश सिंह ने गाजीपुर की गंगा के प्रदूषण को सदन में उठाने का दूरभाष से वादा किया! कई माननीय जिले में राज्यपाल के कार्यक्रम होने के कारण न पहुंचने की असमर्थता दिखाई!
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिले के ददरी घाट पर कूड़ा कचरा साफ किया! लोगों से पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील किया और यह भी कहा कि शहर के दो दर्जन नालों पर हम न केवल अभियान चलाएंगे बल्कि जिम्मेदार लोगों की नींद हराम कर देंगे!
कानपुर के बाद गाजीपुर में गंगा सबसे प्रदूषित-
पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं स्व घोषित गंगा के नालायक पुत्र ब्रज भूषण दूबे ने कहा कि कानपुर के बाद प्रयागराज मिर्जापुर वाराणसी चंदौली के बाद गाजीपुर में गंगा सबसे प्रदूषित है चाहे सैदपुर हो या फिर गाजीपुर शहर अथवा जमानिया और मोहम्मदाबाद का इलाका! गंगा में सभी नाले बदस्तूर गिर रहे हैं! यदि नालों को बंद करने उन्हें साफ करने शोधित करने का कोई दावा किया जा रहा है तो वह केवल और केवल कागजों में है!
उक्त अवसर पर कुंभ नाथ जायसवाल अरविंद राय, दिवांशु पांडे हनुमान बिंद सोन्हूं सिंह यादव अभिषेक यादव विनय वंशराज यादव मोहम्मद साद शेख विराट चक्रवर्ती अधिवक्ता कैलाश बिंद अजय यादव सहित काफी लोगों ने गंगा सफाई अभियान में भाग लिया कुश तिवारी सुनील यादव एवं सोनू सिंह यादव उर्फ़ सुभाष चंद्र बोस ने गीत और नृत्य प्रस्तुत किया!
