
भावरकोल:क्षेत्र के किसान पूर्व माध्यमिक स्कूल शेरपुर खुर्द में बच्चो ने अबीर, रंग और गुलाल संग खूब मस्ती की।स्कूल में छुट्टी का ऐलान होने के साथ ही बच्चों ने जमकर होली का त्यौहार मनाया।

इस अवसर पर होली गीत —”होली खेले रघुबीरा अवध में..”
“आज ब्रज में होरी रे रसिया” और “श्याम सँग होली खेलूँ..”
“होली खेलें नंदलालाब्रज में होली खेलें नंदलाला..” जैसे अनेकों गीत की प्रस्तुति ढोलक, हारमोनियम, तबला, झाल और ढोल के साथ
की गयी।

प्रधानाचार्य दयाशंकर राय ने इस अवसर पर का कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का त्योहार है। होली की शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि मनोरंजन के साथ ही बच्चों का समुचित विकास हो ।

इस अवसर पर पारसनाथ पांडेय, लल्लन यादव, आशीष राय, मनीष राय, आशीष राय सिंटू,हरेंद्र यादव, विष्णुकांत , जन्मेजय, पियूष गोलू,दीवान नेहाल, रामजी गुप्ता,सुशीला,अंशु राय, दिव्या यादव,खुशी परवीन, अंजली, मुस्कान परवीन आदि मौजूद रहे।
