चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर में विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखायी वैज्ञानिक प्रतिभा

 

 

 

मुहम्मदाबाद:क्षेत्र के चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर में विज्ञान प्रदर्शनी और आर्ट गैलरी का प्रदर्शन समारोहपूर्वक मनाया गया।मुख्य अतिथि प्रबंधक दयाशंकर राय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रवजल्लन एव फीता काटकर किया।

 

 

इस मौके पर बच्चों ने वाटर मैनेजमेंट, स्कूल बिल्डिंग, इम्पोर्टेंस ऑफ़ इंग्लिश, माइक्रोस्कोप, एलिमेंट्री कैनाल, मैजिक ऑफ़ केमिस्ट्री, गोबर गैस, वर्किंग ऑफ़ वाटर प्रेशर, एलिवेटर, वॉलकनो, स्मार्ट डस्टबिन, सोलर सिस्टम, चंद्रयान, हिंदी व्याकरण मॉडल, लेसर फेंसिंग, टाइम मशीन, वॉलीबॉल कोर्ट, BP मशीन, शुगर जाँच, इलेक्ट्रिक मोटर बोट, स्मार्ट हॉउस, इलेक्ट्रिसिटी कन्वर्टेड विथ वेस्ट मटेरियल, एटीएम मशीन, क्रेन, सेंसर कार, कार्बन प्योरिफिकेशन, लॉ ऑफ़ रिफ्लेक्शन, एसिड रेन, रोबोटिक्स आदि मॉडल और साइंस प्रोजेक्ट बनाया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि दयाशंकर राय ने कहा कि

आज का समय विज्ञान और सूचना प्रोद्यौगिकी का है। आज हमें ऐसी तकनीक की जरूरत है जो पर्यावरण प्रदूषण सहित हमारे सामने खड़ी अनेकों समस्याएं को हल कर सके। विज्ञान निश्चित तौर पर इन समस्याओं का समाधान भी ढूंढ निकालेगा।

 

कार्यक्रम में PTM का भी आयोजन किया गया था जिसमें अभिभावकों ने उपस्थित होकर बच्चों का रिपोर्ट लिया और विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

अंत में कार्यक्रम में आए हुए आंगतुको का आभार निदेशक नवीन राय ने आभार प्रगट कियाइ।

इसअवसर पर प्रिंसिपल प्रवीण पीयूष राय, वाईस प्रिंसिपल विनय राय, मधाई सरकार, आशुतोष राय, झूलन सिंह यादव, प्रीती, मिस्काथ,नागेंद्र यादव,हीना परवीन, आरती राय,दीपमाला सरकार,निशात,फिजा, रिशु, संजय कुशवाहा, राम, पीयूष पटेल,अंकिता राय,प्रमोद यादव, शादिया, बरखा,राजेश,फरहान आदि लोग मौजूद रहे।