शहीद पार्क परिसर का सफाई कर पौधो को सींचा

मुहम्मदाबाद नगर स्थित शहीद पार्क परिसर में रविवार की सुबह लगाए गए पौधों एवं परिसर की साफ सफाई किया गया।एवं पौधों के जड़ो की निराई गुड़ाई कर पानी डाला गया।

इस अवसर पर चक शाह मुहम्मद उर्फ मलिकपुरा के ग्राम प्रधान ने कहा कि शहीदों की याद को पौधों के रूप में हमेशा के लिए जीवित रखा जाएगा आगे कहा कि वर्तमान में जिस प्रकार से पेड़ों की कटाई हुई है। उससे पर्यावरण को कहीं न कहीं बहुत खतरा है।

हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।इस मौके पर पत्रकार गोपाल यादव, शिक्षक अरविन्द यादव , हरेन्द्र यादव , शालिनी शर्मा, करनवीर शर्मा, अजय यादव,राहुल, चिटाऊ, मुस, अभय यादव व बच्चें, नवयुवक, देवेन्द्र वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।