गाजीपुर। जिले के शेरपुर गांव में ब्रम्हर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकीनाथ राय के बाबूजी पूर्व शिक्षक स्व. गिरजा प्रसाद राय की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों, मित्रों और क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने स्व. गिरजा प्रसाद राय के व्यक्तित्व और उनके सामाजिक योगदान को याद किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि वे एक सरल, मिलनसार और समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति थे, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम का माहौल भावुक रहा, जहां लोगों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर त्रिलोकी राय ने आए हुए आंगतुको को अंगवस्त्र व यथार्थ गीता देकर सम्मानित किया।
