गाजीपुर। जिले के प्रतिभाशाली छात्र दिलजीत प्रजापति पुत्र संतोष प्रजापति) ने JAM 2026 (Joint Admission Test for Masters) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 416 प्राप्त की है।
दिलजीत की इस सफलता से परिवार एवं क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी इस उपलब्धि के आधार पर उन्हें देश के प्रतिष्ठित IIT संस्थानों में प्रवेश मिलने की प्रबल संभावना है।
विशेष उल्लेखनीय है कि छात्र ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नर्सरी से ही चन्दनी पब्लिक स्कूल से प्राप्त की है, जहां से उन्हें मजबूत शैक्षणिक आधार और अनुशासन मिला।
दिलजीत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने बताया कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से यह सफलता संभव हो सकी
इस मौके पर चंदनी पब्लिक स्कूल के निदेशक नवीन राय, प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय, उप प्रधानाचार्य विनय राय ने संयुक्त रूप से छात्र दिलजीत प्रजापति को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित कर उनके उज्वल भविष्य की कामना किया
