भावरकोल/ गाजीपुर: ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा जिला कार्यकारिणी विस्तार के क्रम में शेरपुर खुर्द निवासी डाo आलोक राय को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

यह जानकारी ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकीनाथ राय ने जानकारी दी। इस अवसर पर मनोनीत जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर आलोक राय ने कहा कि संगठन द्वारा जिस विश्वास के साथ दायित्व मिला है। वे अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन कर्मठता और ईमानदारी से करते हुए समाज और संगठन के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। ब्रह्मर्षि विचार, संगठन और जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगी।
