आर्मी कैंटीन खुला रहे समाजसेवी ने पीएमओ पोर्टल पर लगायी गुहार

1सितम्बर 2019 को आर्मी कैन्टीन extension counter URC 39GTC को कैन्टीन प्रशासन द्वारा बंद करने का फैसला लिया है जनपद मे स्थिति आर्मी सीएसडी कैन्टीन से हजारो सैनिक, पूर्व सैनिक व उनके आश्रित इसका लाभ उठा रहे थे परन्तु बंद करने के आदेश पर जनपद के हजारो सैनिक, पूर्व सैनिक व उनके आश्रित कैन्टीन से समान का लाभ उठाने से वंचित हो जाएगें इन्हे सीएसडी कैन्टीन से रोजमर्रा का समान लेने मे काफी कठिनाईओ का सामना करना पड़ेगा युवा समाज सेवी नागेन्दर शर्मा ने आर्मी सीएसडी कैन्टीन को पूर्व की तरह खोलने और जिन कारणों से सीएसडी कैन्टीन को बंद करने का फैसला किया गया है उनको सख्ती से दूर किया जाए । पीमओ पोर्टल व रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के ईमेल पर शिकायत दर्ज किया जिसका क्रमांक PMOPG /E/2019/0505113 व 38ashokroad@gmail.com है ताकि भविष्य मे ऐसी परिस्थिति उत्पन्न न हो । नागेन्दर शर्मा ने आशा जताई कि सरकार सैनिक, पूर्व सैनिक व उनके आश्रितों के हितो की रक्षा अवश्य करेगी।