शहीद सम्मान सायकिल यात्रा एवम पर्यावरण जागरूकता अभियान काश्मीर से कन्याकुमारी तक  का आयोजक बनेगा सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज -डा० सानन्द सिंह

यह सायकिल यात्रा आयोजन भारतीयता और अखंड देशराग का हिस्सा है। सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज गाजीपुर सदैव भारत की अखंडता का हिमायती और पुरज़ोर समर्थक रहा है।डाक्टर सानन्द सिंह ने कहा की मै इस साइकिल यात्रा का आत्मीय अभिनंदन करता हूँ। साइकिल हमारी ग्रामीण देशीयता की प्रतीक है जिसकी तकनीकी गतिमानता हमारे संकटग्रस्त पर्यावरण की सच्ची मित्र है।

आज रूस में युरोप के अन्य देशों की तरह साइकिल को लोकप्रिय बनाने के लिए अभियान चल रहा है। युरोप के उन ग़रीब देशों में जो पहले समाजवादी रहे साइकिल बहुत लोकप्रिय है क्योंकि सभी कारें नहीं रख सकते थे। भारत के हर बड़े नगर में घंटों तक लगने वाले जामों, बंद चौराहों, ग्रामीण सडकों की चौड़ाई की सीमाओं, शहरी जनसंख्या के अन्तहीन दबावों और बेतहाशा बढ़ती जाती महँगी गाडियों के रेलें को देखते हुए साइकिल ही राष्ट्रीय स्तर पर निजी यातायात का सुलभ और टिकाऊ साधन है।

इसलिए भी ऐसे आयोजनों में सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज बढ़ चढ़ कर भाग लेता है क्योंकि इस समूह के संस्थापक कर्मवीर सत्यदेव सिंह ज़ी भारत की संस्कृति और परम्परा से बहुत प्रभावित थे। वह चाहते थे कि हरेक देशवासी शिक्षित और जागरूक बने। उनकी सोच में गाँव का विकास केंद्र में था। वह कहते थे कि प्राचीनकाल में भी नगरवासी सभ्यता के समांतर ही अरण्यवासी संस्कृति रहती आयी है।ज्ञान और उपासना के केंद्र आरण्यक आश्रम ही रहे हे हैं। आज की आपाधापी में तेजगति से चलने वाले वाहनों से एकाकी तौर पर नहीं बल्कि सामूहिक रूप से साइकिल की मंथर यात्राओं से ही देश की आत्मा से जीवंत सम्पर्क संभव है। बलिदानी हुतात्माओं और शहीदों की स्मृति में उत्तर से दक्षिण को जाने वाली यह यात्रा देश की सर्वव्यापी अखंडता, संघीय मर्यादा, समग्र विकास हेतु संकल्पभावना, और विवेक के जागरण का जनपदीय प्रवाह है। यह यात्रीदल निरंतर चलता हुआ कन्याकुमारी अन्तरीप तक निर्बाध पहुँचे और भारत की सनातन कुमारिका शक्ति को वहाँ तक ले चले जहाँ से स्वामी विवेकानंद ने पश्चिम को प्रस्थान करने के लिए दृष्टि पायी थी।डा सानन्द सिंह ने कहा की सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज गाधिपुरम बोरसिया गाजीपुर इस सायकिल यात्रा का आयोजक बन कर गौरवान्वित है। मेरी शहीद सायकिल यात्रा के संयोजक एवम टीम लीडर प्रो०डा०योगेंद्र यादव एवम उसमें भाग लेने वाले सभी यात्रियों के लिए अनन्त शुभकामनाएँ है।