आक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल अवथही में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

भावरकोल: क्षेत्र के आक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल अवथही के परिसर में बड़े ही धूमधाम व उत्साह और देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत होकर  80वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रबंधक इंद्रसेन राय व प्रधानाचार्य पंकज राय ने संयुक्त ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

इसके बाद सभी आंगतुको व शिक्षक – शिक्षिकाओ एवम छात्रों ने राष्ट्रगान गाकर देश के वीर शहीदों व  स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, “मिट्टी के बेटे” नन्हे मुन्हे बच्चे गीत पर नृत्य, भाषण तथा “उद्धम सिंह” “विक्रम बत्ता ” जैसे सेनानियों पर नाट्य प्रस्तुत किया।

 

 

जिसमें सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद दिलाते हुए। बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया । इस अवसर पर प्रबंधक इंद्रसेन राय ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि हमें अपने देश की एकता और अखंडता को हमेशा बनाए रखना चाहिए। तथा ईमानदारी और मेहनत के साथ देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए ।

प्रधानाचार्य पंकज राय ने अपने संबोधन में बच्चों से कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए एक अच्छे नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थिक को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन व संस्कार और देशप्रेम को अपने जीवने का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की उपप्रधानाचार्या ने सभी ज्योति शुब्बा ने आगंतकों का आभार व्यक्त किया। सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने देश को उन्नति शांति और संम्मृद्धि के लिए संकल्प लिया। पूरा विद्यालय परिसर ” भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा। 80 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।