चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

मुहम्मदाबाद:क्षेत्र के चंदनी पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। ध्वजारोहण मुख्य रूप से संस्थान के प्रबंधक दयाशंकर राय ने किया। ध्वजारोहण के उपरांत परेड टीम ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

 

इसके बाद उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान गाया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करने के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया

 

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक नवीन कुमार राय, प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय, उप प्रधानाचार्य विनय राय, आशुतोष राय, झुल्लन यादव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक दयाशंकर राय ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए बच्चों को देश के सच्चे और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। देशभक्ति गीतों, परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यालय का वातावरण पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर हो गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और देशभक्ति की भावना के साथ हुआ।