भांवरकोल।स्थानीय क्षेत्र के शेरपुर गांव में अष्ट-शहीदों की स्मृति में परम्परागत इनामी कुस्ती- दंगल प़तियोगिता में देश के नामी-गिरामी पहलवान आगामी 19 अगस्त दिन बुधवार समय 12 बजे दिन में शिरकत करेंगे। और कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ अष्ट शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण व फीता काटकर किया जाएगा।

इसकी जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिला केशरी पहलवान विकाश राय ने बताया कि इस इनामी दंगल में बिहार , उत्तर प्रदेश ,हरियाणा प्रान्तो के बड़ी संख्या में पहलवान आयोजन में अपनी कुश्ती कलां का प्रदर्शन करेंगे।।आगे बताया कि यूपी के हास्टल के पहलवान,सेना के पहलवान, डी .एल. डब्लू व प्रदेश अन्य जनपदो के अलावा स्थानीय पहलवान भी भाग लेंगें। विजेता और उप विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार पुरस्कार पुरस्कार।
