सुरतापुर/मुहम्मदाबाद:चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर के संस्थापक स्व0कैप्टन केदारनाथ राय की दसवीं पुण्यतिथि स्कूल परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाई गयी।इस अवसर पर स्व0कैप्टन केदारनाथ राय को याद करते हुए उनके छाया चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।

पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल के प्रबंधक दयाशकंर राय ने कहा कि स्व. फौजी कैप्टन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय खोलकर शिक्षा की अलख जगाना देश के प्रति उनके निस्वार्थ समर्पण और दूरदर्शी सोच का एक अद्भुत उदाहरण है। सीमा पर देश की रक्षा करने के बाद जब एक सैनिक अपने गृह क्षेत्र या ग्रामीण समाज में लौटता है, तो वह शिक्षा को ही विकास का सबसे सशक्त माध्यम चुनता है।ऐसी प्रेरक पहलों का ग्रामीण समाज और देश पर बेहद गहरा प्रभाव पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का प्रसार करना एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल था सेना में अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व का जो पाठ वे सीखते हैं। उसे वे शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी में संचरित करते हैं।

निदेशक नवीन राय ने कहा कि स्कूल की स्थापना सराहनीय और समाज को बदलने वाला कदम था । ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की पहुँच बढ़ाना सीधे तौर पर आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवारना था।
प्रिंसिपल प्रवीण पीयूष राय स्वoकेदार नाथ जी के आदर्शों को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं व छात्रों ने स्व0 केदारनाथ राय की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।इस मौके पर प्रेसिडेंट विजय शंकर राय,वाइस प्रिंसिपल विनय राय, आशुतोष राय, प्रीती, आरती, अभिषेक, श्वेता, राम, नागेंद्र, ममता, निशात, कहकशा आदि लोग शामिल रहे।
