आलोक कुमार राय बने सुलह अधिकारी

मोहम्मदाबाद । उत्तर प्रदेश सरकार ने तहसील मोहम्मदाबाद के लिए सेंट्रल बार एसोसिएशन मोहम्मदाबाद के अध्यक्ष आलोक कुमार राय को सुलह अधिकारी नियुक्त किया है । सोमवार को  आलोक कुमार  राय ने उपजिलाधिकारी राजेश गुप्ता के समक्ष अपना पदभार ग्रहण कर लिया श्री राय ने बताया कि शासन के मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश माता पिता और वरिष्ठ नागरिक का भरण पोषण संबंधी विवादों पर त्वरित कार्रवाई कर सुलह के आधार पर न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता होगी ।

सेंट्रल बार एसोसिएशन के सदस्यों ने बैठक कर बार के अध्यक्ष आलोक कुमार राय को सुलह अधिकारी नियुक्त किए जाने पर खुशी जाहिर की एवं सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से सेंट्रल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दया शंकर दुबे सचिव अरुण कुमार श्रीवास्तव मदन राय रिपुसूदन राय अजय मिश्रा मुन्ना यादव जय समता बिंद जयसियाराम यादव राजमोहन मिश्रा सच्चिदानंद राय  शिवदान तिवारी संजय राय आनंद प्रधान कृष्ण मोहन लाल संतोष श्रीवास्तव उमाशंकर सिंह मृत्युंजय राय अनिल कुमार राय विनय कुमार राय विमल कुमार राय  आशुतोष राय  राधेश्याम राय सहित  काफी संख्या में  अधिवक्ता उपस्थित रहे ।