मुहम्मदाबाद: संचारी रोग नियंत्रण हेतु जन जागरूकता रैली निकली


मोहम्मदाबाद संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत आज बीआरसी मोहम्मदाबाद में जन जागरूकता रैली एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में निकाला गया।जिसमें जिसमें स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ अधीक्षक डॉ उमेश कुमार बीपीएल संजीव कुमार बीसीपीएम मनीष कुमार सीडीपीओ सायरा परवीन एवं नोडल डा. आशीष राय,एबीएसए राघवेंद्र सिंह भी शामिल रहे जिनके साथ मोहम्मदाबाद प्राथमिक विद्यालय के बच्चे एवं आगनबाडी कार्यकर्ताओं संग मिलकर संचारी रोग नियंत्रण के तहत जागरूकता रैली निकाला गया

जिसके उपरांत एसडीएम राजेश कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहां की स्वस्थ रहने के लिए अपने आपको भी साफ सुथरा रखना अति आवश्यक है

खाना खाने से पहले साबुन से हाथ धोए वह साफ पानी पिए एवं अपने घर में या घर के आसपास गंदा पानी जमा न होने दें जिससे संचारी रोग उत्पन्न होने पाए वहीं घर पर सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें इसके उपरांत स्वास्थ्य विभाग अधीक्षक डॉ उमेश कुमार ने बताया कि आप अपने को स्वस्थ रखने के लिए साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें वाह अपने घर में माता पिता भाई व तथा पड़ोसी को साफ सफाई के बारे में अवश्य बताएं जिससे आप सभी स्वस्थ रह सकें यह कार्यक्रम पूरे मां संचारी रोग मुक्त करने के लिए जन जागरूकता अभियान के रूप में चलाया जाए रहा है इस मौके पर आशा ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ए एन एम मौजूद रही।