2 मोहर्रम को हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम अपने असहाबो अंसार के साथ करबला की सरज़मीन पर पहुचे

इस्लाम धर्म के संस्थापक हज़रत मोहम्मद साहब के नवासे हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम मदीने से 28 रजब को अपने अहलोअयाल से रुक्सत हो कर अपने असहाब और अंसार के साथ 2 मोहर्रम को करबला की सरज़मीन पर पहुचे। मोहम्मदाबाद तहसील के अरजानीपुर गांव में सैयद क़ाबिल हुसैन के इमामबारगाह में सोज़ख़्वानी सैयद अली मेंहदी हुसैनी व हमनवा ने की तथा मरसिया ख्वानी सैयद खुर्शीद हैदर हुसैनी ने अपने पुरदर्द अंदाज में किया। अंजुमन अहसनिया के सदस्यों ने सीनाजनी व नौहाख्वानी कर के इमाम साहब का पुरसा पेश किया।