मोहम्दाबाद तहसील प्रांगण के सभागार में मुख्य समाधान दिवस का आयोजन वाराणसी से आए हुए एडिशनल कमिश्नर जितेंद्र मोहन सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुआ l
लोगों को पता चल गया था आज एडिशनल कमिश्नर साहब का आगमन है l इसलिए काफी संख्या में न्याय की उम्मीद को लेकर हाजिर थेl एडिशनल कमिश्नर जितेंद्र मोहन सिंह ने उपस्थित तमाम अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए तत्काल इसकी निस्तारण का प्रयास करें तब सरकार की असली मंशा पूरी होगी l
समाधान दिवस के अवसर पर कुछ प्रार्थना पत्र हमेशा देखने को मिलता हैl प्रार्थी गण का कहना होता हैl सही जांच नहीं होने के कारण न्याय नहीं मिल पाता हैl अधिकारीगण लेखपाल और पुलिस पर सिर्फ भरोसा करते हैंl वह जैसा समझाते हैं अधिकतर अधिकारी ऐसा ही करते हैंl 10 प्रार्थना पत्र पर अगर अधिकारीगण खुद पहुंच जाते तो लेखपाल और पुलिस अपनी मनमानी नहीं करतेl मोहम्दाबाद तहसील मुख्यालय से मात्र 4 किलोमीटर दूर मौजा बैरनपुर में इतिहासिक पोखरा है lइस पोखरे के भीटा को एक व्यक्ति द्वारा अपना बताकर खुदा जाने के संबंध में कौशिकपुर के निवासी गण ने प्रार्थना पत्र दिया हैl प्रार्थना पत्र देने वाले सुदर्शन कुशवाहा का कहना है अधिकारी मौके पर कभी नहीं पहुंचते हैंl इसलिए सरकार की जमीन को कोई लूट रहा हैl और अधिकारीगण को मौका नहीं मिलता हैl अपनी जमीन बचाने के लिए lआज के मुख्य समाधान दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के अनुसार 11 प्रार्थना पत्र का निस्तारण आज मौके पर कर दिया गया हैl इस अवसर पर तमाम थाने के इंस्पेक्टर के साथ-साथ तहसीलदार मोहम्मदाबाद घनश्याम जी, अतिरिक्त न्यायिक तहसीलदार शिवधन, स्टेनो एडिशनल कमिश्नर राजेंद्र कुमार सिंह ,राजेश कुमार, चंदन श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित थे!

