गाजीपुर जनपद के बाराचंवर ब्लाक में सोमवार को जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चन्द्र उपाध्याय के द्वारा औचक निरिक्षण किया गया।सबसे पहले यह टीम ब्लाक के नरायनपुर में पहुंची।वहां निरिक्षण में शौचालय. नाली.खडंजा विद्यालय का कार्य सन्तोष जनक रहा।गांव के सफाई कर्मी भी उपस्थित पाये गये।ग्राम सभा पिहुली में भी आवास.शौचालय. नाली एवम खडंजा के कार्यों की जांच की गयी।सभी कार्य सन्तोष जनक पाया गया।
जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चन्द्र उपाध्याय के द्वारा करीमुद्दीनपुर में कोल्ड स्टोर पर बनाये गये अस्थायी गौ आश्रय केन्द्र का भी निरिक्षण किया गया।साफ सफाई की ब्यवस्था से संतुष्ट दिखे।मौके पर जमीन पर बिजली के केबल को देख कर उसे फौरन कर्मचारियों सें अंडर ग्राउंड या बाडे के बाहर से ले जाने का निर्देश दिये जिससे कोई दुर्घटना न हो पाये।इस गौ आश्रय केन्द्र पर यहां के पशुओं के लिए हरा चारा एवम चोकर की भी व्यवस्था की गयी है।इस मौके पर जिला प्रेरक रणविजय यादव. ए डी यो पंचायत शेषनाथ यादव. ग्राम पंचायत अधिकारी नवीन कुमार सिंह.नईम प्रधान नरायनपुर.ग्राम प्रधान पिहुली वेद प्रकाश यादव.रोज गार सेवक अशोक समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।(विकास राय)

