मुहम्मदाबाद: स्टेशन अधीक्षक को दी गयी विदाई

मुहम्मदाबाद : नगर के यूसुफपुर रेलवे कालोनी में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टड़वा ग्राम प्रधान कृपाशंकर राय ने स्टेशन के सेवानिवृत अधीक्षक प्रमोद कुमार शर्मा को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। तत्पश्चात् रेल कर्मियों ने अंगवस्त्रम् व अन्य उपहार भेंट किया। वक्ताओं ने सेवानिवृत अधीक्षक श्री शर्मा के कार्यकुशलता की सराहना करते हुए मौजूद कर्मियों को उनसे सीख लेने की बाते कहीं । कहा कि श्री शर्मा हमेशा रेलवे के विकास को लेकर प्रयासरत रहे। कार्यक्रम में नवनियुक्त स्टेशन अधीक्षक अदीप कुमार, ओमप्रकाश राय, रंजन जी, ओमप्रकाश उपाध्याय, आनंद कुमार त्रिपाठी, रितेश राय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता एस एन राय व संचालन दामोदर तिवारी ने किया।