
भांवरकोल थाना क्षेत्र के खरडीहा गाँव अंतर्गत श्री सर्वोदय इंटर कालेज परिसर स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर को अराजकतत्वों ने रात में तोड़ फोड़ छत्रीगस्त करने का प्रयास किया।इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण लामबंद होकर मंदिर पहुँचे।ग्रामीणों ने मामले में शामिल तीन युवकों को पकड़कर इसकी सूचना पुलिस को दी।इसकी जानकारी होते ही तत्काल एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता,सीओ चंद्रपाल शर्मा,भांवरकोल थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव,मुo बाद थानाध्यक्ष धर्मन्द्र कुमार पांडेय चौकी इंचार्ज नन्दलाल कुशवाहा सहित अन्य थाना की पुलिस फोर्स तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मंदिर परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

