चलती ट्रेन से युवक गिरकर घायल

बलिया ब्यूरो(संजय राय)
चितबड़ागांव, बलिया। चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर सिग्नल के आगे मानपुर रेलवे क्रॉसिंग से लगभग 100 मीटर पूरब आज सुबह 9:30 बजे के लगभग वाराणसी की तरफ जा रही सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से एक युवक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत सदर अस्पताल बलिया भेज दिया युवक के जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार युवक का नाम धर्मेंद्र वर्मा 19 वर्ष पुत्र सुभाष वर्मा निवासी मैनपुर थाना करंडा जनपद गाजीपुर अंकित है ।युवक के पाकेट से मिली डायरी एवं मोबाइल के जरिए पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया।