7 सितम्बर को श्री जय बजरंग आइ टी आई लट्ठूडीह में होगा कैम्पस सलेक्शन:प्रबंधक हिमांशु राय

श्री जय बजरंग जन सेवा ट्रस्ट के अन्तर्गत श्री जय बजरंग आइ टी आई लट्ठूडीह गाजीपुर के सौजन्य से 7 सितम्बर शनिवार को प्रातः 10 बजे से कैम्पस सेलेक्शन.रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है।रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 सितंबर निर्धारित है।इस रोजगार मेले में क्षेत्र में पहली बार 18 नामी कम्पनियां आ रही है।श्री जय बजरंग आइ टी आई लठ्ठूडीह के प्रबंधक हिमांशु राय ने बताया की क्षेत्र के छात्रों. बेरोजगार नौजवानों के रोजगार के लिए पूर्व में भी कैम्पस सेलेक्शन का आयोजन किया गया है।इस बार उसे और बृहद रूप दिया गया है।इस रोजगार मेले के माध्यम से आई टी आई पास या द्वितीय वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित सभी छात्रों के लिए रोजगार का बहुुत ही सुनहरा मौका है।इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है।अतः इसमें शामिल होने के लिए छात्र अपने उचित दस्तावेज के साथ काउंटर पर सम्पर्क करें।इस रोजगार मेले में सी जी पावर साल्यूशन लिमिटेड. मल्टीलाइटिंग्स कन्ट्रोल सिस्टम प्रा लि.ल्यूमैक्स इण्डस्ट्रीज लिमिटेड. श्री राम पिस्टन.ओ वी टी इंडिया प्रा लि.अंबिका स्टील लिमिटेड.वोल्वो आयशर कामर्शियल वेहिकल्स लिमिटेड. इंटरनेशनल आटोमोटिव कम्पोनेन्ट लिमिटेड. एवीटेक लिमिटेड.हिटाची लिमिटेड ग्रीव्स काटन लिमिटेड.ग्लेनमार्क फार्मा लिमिटेड.ए बी सी वेयरिंग लिमिटेड.समेत अठारह कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित होकर साक्षात्कार करेंगे।इस कैम्पस सेलेक्शन एवम विशाल रोजगार मेला के आयोजन से सभी छात्र.बेरोजगार नौजवान एवम अभिभावक काफी खुश है।लोगों ने इस कार्यक्रम के आयोजक हिमांशु राय प्रबन्धक जय बजरंग आई टी आई के प्रति आभार ब्यक्त किया है।