मोहम्मदाबाद। मोहम्मदाबाद तहसील के पीछे स्थित ए के इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले मेधावियों को विद्यालय प्रबंधक के द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबन्धक श्री नेहाल अहमद खान व डायरेक्टर श्रीमती कहकशा बेगम द्वारा ऐसे छात्राओं को मिठाई खिलाकर,विद्यालय के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को मोमेंटो तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया जिन्होंने स्कूल का नाम रोशन किया है। इसमें हाई स्कूल में तस्मिया मालिक 86.8%, फलक जहांगीर 85.6% ध्रुव मिश्रा 84.2.% फैजान खान 84% तथा बारहवीं में अमन खान 93%,उमर अब्दुल्ला अंसारी 84.4%, अर्पिता पांडेय 81.8% और हेमंत कुमार 80% अंक प्राप्त करके अपने विद्यालय और परिवार का नाम रौशन किए । विद्यालय की डायरेक्टर ने कहा कि इस वर्ष परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा तथा बारहवीं के अमन खान ने अकाउंटेंसी में 98 अंक लाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया,जिससे उनको प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। विद्यालय की प्रबंधक नेहाल अहमद खान ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत से न केवल उनका बल्कि उनके माता-पिता और शिक्षकों का भी नाम रोशन हुआ है उन्होंने छात्राओं से आगे भी इसी लगन से पढ़ाई करने और देश का नाम रोशन करने का आवाहन किया। विद्यालय के प्रबंधक ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।प्रधानाचार्य अभिषेक राय ने बच्चों की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए आगे आने वाले वर्ष में और अधिक अंक प्राप्त करने के लिए अपने अध्यापकों को निर्देश देकर कड़ी मेहनत करने को कहा ,इस समारोह में विद्यालय के असिस्टेंट डायरेक्टर नवीद खान , जारा नेहाल खान,नाजिया परवीन,शबाना बेगम,अतीक खान,मनोज सिंह,रजनीश राय,आलोक मिश्रा, अमरेश पांडे,मोती वर्मा,शिवम् वर्मा,दीपू चौधरी,जुनैद अंसारी इत्यादि उपस्थित रहे
