गाजीपुर:ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय “महादेव” ने बताया कि 26 जून को मुहम्मदाबाद मे होने वाले स्वामी सहजानंद सरस्वती एवं मंगला राय पहलवान की श्रद्धांजलि सभा, भूमिहार ब्राह्मण सम्मान समारोह एवं सम्मेलन कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में निमंत्रण पत्र वितरण हेतु राष्ट्रीय महामंत्री जीतेन्द्र राय बबलू के नेतृत्व में अन्य जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के साथ गाँव गाँव भ्रमण अभियान चलाया गया ।
घर घर जाकर कार्यक्रम मे उपस्थित होने के लिए सम्पर्क स्थापित किया गया।लोगों में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बहुत जागरूकता एवं उत्सुकता दिखी।जन सम्पर्क अभियान मुहम्मदावाद से चलकर हाटा, परसा, करीमुद्दीनपुर, लट्ठूडीह, जोगा, सबितापुर, देवरिया इत्यादि कई गांवों से होते हुए बालापुर मे समाप्त हुआ।
लोगों का रुझान बहुत सकारात्मक रहा।
स्वामी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु सभी लोगों ने अपना बहुमूल्य समय निकाल कर सहभागी होने का संकल्प लिया ।
