गाजीपुर:ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय “महादेव” ने बताया कि आगामी 26 जून को ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में समाज सुधारक एवं
किसानों के मसीहा दंडी स्वामी सहजानंद सरस्वती एवं हिंद केसरी मंगला राय की पुण्यतिथि गाजीपुर जनपद के मुहम्मदावाद तहसील अंतर्गत विशारद जी कोल्ड स्टोर रघुबरगंज में धूम धाम से मनाई जाएगी।

राष्ट्रीय महासचिव रजनीश राय ने बताया कि स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि मनाने के लिए इस बार उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, और दिल्ली के भूमिहार संगठन के पदाधिकारी एवं दिग्गजों का महासम्मेलन भी होगा।
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री जीतेन्द्र राय “बबलू” ने कार्यक्रम की तैयारियों मे तेजी लाने हेतु कल गाज़ीपुर मे आम घाट के विशारद भवन में ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के गाज़ीपुर कार्यकारिणी के साथ समीक्षा बैठक की जिसमे कार्ड वितरण से लेकर कार्यक्रम की सफलता के लिए हर एक महत्वपूर्ण विन्दुओं पर चर्चा हुई।
चर्चा मे राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि वेलफेयर संगठन के संरक्षक सदस्य श्री विरेन्द्र राय जी संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री जितेन्द्र राय, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री रासबिहारी राय गाजीपुर जिलाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल चन्द्र राय जी जिला महामंत्री श्री प्रमोद राय जी संगठन मंत्री श्री सुनील राय जी जिला उपाध्यक्ष श्री दिनबन्धु राय जी और लाला राय जी बैठक में भाग लिए और सभी लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया।
गाजीपुर जनपद के जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल चंद्र राय ने बताया कि 26 जून के कार्यक्रम में पुण्य तिथि मनाने के साथ साथ लोगों का सम्म्मान समारोह भी होना सुनिश्चित हुआ है।
आगे उन्होंने कहा कि जनपद के भूमिहार ब्राह्मण इस कार्यक्रम को लेकर बहुत उत्साहित हैं।
और उन्होंने जनपद के सभी भूमिहार ब्राह्मण वर्ग से यह अपील की है कि आगामी 26 जून को ज्यादा से ज़्यादा संख्या मे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें।
