
हरियाणा : गुणगाँव स्थित बीएमएल मुंजाल विश्वविद्यालय हीरो ग्रुप के द्वारा संचालित
विश्वविधालय में 10 सितंबर 2019 को इंडियन स्कूल अवार्ड 2019 समारोह आयोजित किया गया जिसमें भारत से लगभग 500 से अधिक स्कूलों ने भाग लिया। जिसमें गुरुकुल इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल जनकपुर, ज़मानिया, गाज़ीपुर (यूपी) को Innovation In Education 2019 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। गुरुकुल इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक निदेशक आकाश यादव को मुंजाल विश्वविद्यालय गुरुग्राम के चैयरमैन अक्षय मुंजाल और पूर्व भारतीय राजदूत दीपक वोहरा के हाथों सम्मानित किया गया।यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चलने वाले इस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा जगत से जुड़ी हुई महान हस्तियों ने विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये अपने अनुभव साझा किए।

Indian School Awards ने शिक्षकों तथा विद्यालयों को उनकी उपलब्धियों और समाज के प्रति योगदान के लिए सराहना की। मुंजाल यूनिवर्सिटी में प्रभावशाली वक्ताओं द्वारा शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ सत्रों का आयोजन किया गया, और शिक्षा क्षेत्र में विभिन्न विषयों पर विभिन्न प्रकार के ज्ञान के अपने शब्दों को साझा करने के लिए दुनिया भर के पैनलिस्टों के साथ पैनल डिस्कशन किया गया।
मुंजाल विश्वविद्यालय के सभागार में निम्नलिखित महान हस्तियों के द्वारा विद्यालयों व शिक्षकों को सम्मानित किया गया:
अक्षय मुंजाल-: अध्यक्ष, BML Munjal University, प्रो. मनोज के.अरोड़ा-: कुलपति, बीएमयू,राजदूत डॉ.दीपक वोहरा-: सरकार के सलाहकार, मनीष नायडू-: ब्रेनवॉडर के संस्थापक और सीईओ, अनिरुद्ध गुप्ता-: डी.सी. ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ, अक्षय आहूजा-: संस्थापक रोबोचम्प्स (Robochamps), राजेश बत्रा-: छपाई.कॉम के संस्थापक (www.chhapai.com), मितुल दीक्षित-: फोटोग्राफर और सांस्कृतिक कार्यकर्ता,डॉ.विशाल तलवार-: डीन, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, बीएमयू को प्राप्त हुआइस अवार्ड प्राप्त कर वृहस्पतिवार को गुरुकुल इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल के मैंनेजिग डायरेक्टर आकाश यादव स्कूल पहुचे तो विधालय परिवार को ख़ुशी का ठिकाना नही रहा।प्रधानाचार्य व शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर आकाश यादव ने कहा यह पुरस्कार जनपद को गर्वान्वित करने वाला है।इसका श्रेय गुरुकुल इंटरनेशन कान्वेंट स्कूल के सभी जुड़े लोगो के कठिन मेहनत लगन एवं सहयोग से राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने में कामयाबी मिली है।आगे कहा कि इस कॉन्फ्रेंस में हमे बहुत सी नई नई चीजें सीखने को मिली जिसको हम गुरुकुल में प्रयोग करेंगे तथा यह अवार्ड गुरुकुल को और अच्छा करने के लिए प्रेरित करेगा साथ ही गुरुकुल इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल आगे और बेहतर प्रदर्शन करेगा।अंत में जनपद वासियो ,क्षेत्रवासियों एवं विधालय परिवार का आभार प्रगट किया
