भांवरकोल: पंडित दीनदयाल आरोग्य मेला के तहत भांवरकोल के ग्रामसभा सुखडेहरी में शुक्रवार को पशुस्वस्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर की शुरुआत मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र यादव ने फीता काटकर किया।इस शिविर में पशुओं को होने वाले विभिन्न प्रकार के रोगों से बचाव एवं पोषण संबंधी जानकारी दी गयी।शिविर में भांवरकोल पशुचिकित्साधिकारी डॉ सचान ने पशुपालकों को बताया कि इस समय पशुओं में थनैला रोग की समस्या आम हो गयी है।

पशुपालक इसे हल्के में लेते और घरेलू उपचार से इसे ठीक करने का प्रयास करते है जिससे रोग का प्रकोप बढ़ जाता है अगर समय रहते इसका इलाज कराया जाय तो इस रोग पर काबू पाया जाता है।बाराचवर के चिकित्साधिकारी डॉ हरिवंश सिंह ने कहा कि पशुओं में बांझपन की समस्याएं पायी जा रही है इस का सबसे बड़ा कारण है खनिज तत्वों की कमी प्रत्येक पशु को मिनिरल पाउडर के साथ कैल्सियम का प्रयोग अवश्य करे।इसके अलावा प्रत्येक पशु को साल में काम से कम दो बार कृमि नष्ट करने वाली दवा अवश्य पिलाये।इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विद्याशंकर तिवारी मनोज राय संदीप राय मार्कण्डेय भारती अजय आदि रहे।
