
मुहम्मदाबाद। एoकेo इंटरनेशनल स्कूल तहसील के पीछे मुहम्मदाबाद में हिन्दी दिवस उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर प्रधनाचार्य पुनम राय हिंदी दिवस के बारे में बताई को ऑर्डिनेटर अभिषेक राय हिंदी दिवस के बारे में बताए और कहे कि हिंदी हमारी मातृ भाषा है लेकिन समय को देखते हुवे हमे अंग्रेजी शिक्षा को अपनाना पड़ रहा है लेकिन हमे अपनी मातृ भाषा हिंदी को नही भूलना चाहिए और हिंदी को मूल और मुख्य भाषा की तरह मानना चाहिए और कहे कि जिस तरह चाणक्य ने एक सामान्य व्यक्ति चन्द्रगुप्त मौर्य को राजा बनाया था उसी तरह शिक्षकों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए तथा विमलेश इस्तियाक नासरीन बृजेश मनोज आरसना स्वेता प्रेमलताऔर सबा ने सभी हिंदी कवियों और उनके द्वारा रचित कविताओं के माध्यम से स्कूल के बच्चों को हिन्दी के महत्व बड़े ही सरल शब्दो में समझाए।

उन्होंने कहा कि जिस देश में भाषा का विकास नहीं है, तो उस देश का विकास भी सम्भव नही है। हिन्दी को हमारे देश में राष्ट्रभाषा का दर्जा प्राप्त है। हमे अपनी हिन्दी भाषा का सम्मान करना चाहिये। तथा कार्यक्रम में कुछ छात्र और छात्राये भी हिंदी दिवस पर अपनी बातों को रखा और तरह तरह की कवितावो और कहानियों को कहा कार्यक्रम के अंत मे स्कूल के डायरेक्टर कहकशा बेगम ने आभार प्रकट किया
