बुद्धा अंतराष्ट्रीय शोध संस्था लखनऊ में महर्षि दयानंद वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीटूट इंडिया द्वारा आयोजित ” सम्मान समारोह ” में एस एस ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन ” को योग के क्षेत्र में प्रशंसनीय योगदान हेतु बेस्ट योग संस्थान का अवार्ड दिया गया । उक्त आयोजन में पूरे प्रदेश से 519 योग संस्थाओं ने भाग लिया ।

उक्त आयोजन में अवार्ड लेते हुए एस एस ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर इंजी० शरत राय ने बताया कि योग मात्र एक विषय या कोर्स नही बल्कि एक साधना है जिसके द्वारा मनुष्य स्वस्थ्य और खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकता है व अपने क्षेत्र में योगा केंद्र संचालित कर अन्य लोगो को भी स्वस्थ्य बनाकर स्वरोजगार भी कर सकता है।संस्था के डायरेक्टर सिद्धार्थ राय ने बताया कि आजकल हर बड़े – छोटे शहरों सहित अन्य विद्यालयो , प्राइवेट व सरकारी कार्यालयों व संस्थाओ में योगा क्लासेज संचालित करी जा रही है। वर्तमान में एस एस ग्रुप की संस्थाए पूर्वांचल के अधिकतर जिलों में संचालित हो रही हैं ।
