ग़ाज़ीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर, लठूडीह में हिन्दी दिवस उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर खरडीहा महाविद्यालय के पूर्व असोसिएट प्रोफेसर एवं साहित्यकार रामबदन राय मुख्य अतिथि रहे। जिन्होंने अपने द्वारा रचित कविताओं के माध्यम से स्कूल के बच्चों को हिन्दी के महत्व बड़े ही सरल शब्दो में समझाए।

उन्होंने कहा कि जिस देश में भाषा का विकास नहीं है, तो उस देश का विकास भी सम्भव नही है। हिन्दी को हमारे देश में राष्ट्रभाषा का दर्जा प्राप्त है। हमे अपनी हिन्दी भाषा का सम्मान करना चाहिये। मुख्यातिथि द्वारा कहे गये शब्दो को हमारे स्कूल के बच्चों एवम शिक्षक, शिक्षकाओं ने बड़े ही ध्यान से सुना और बहुत ही खुश हुए। उन्होंने हमारे स्कूल के प्रधानाध्यापक को अपने द्वारा रचित कई काव्य पुस्तकें भेंट की। कार्यक्रम के अंत मे स्कूल के प्रधानाध्यापक ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
