ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन ने स्वामी सहजानंद सरस्वती की मनाई धूमधाम से पुण्यतिथि

मुहम्मदावाद गाज़ीपुर :ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने बताया कि मुहम्मदावाद के रघुबरगंज स्थित विशारद जी कोल्ड स्टोरेज के प्रांगण में स्वामी सहजानंद की पुण्यतिथि ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं द्वारा बहुत धूम धाम से मनाई गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
महाचंद्र प्रसाद सिंह सवर्ण आयोग अध्यक्ष बिहार,
संजय सिंह बबलू अध्यक्ष कुश्ती महासंघ
उपेंद्र राय (सी ई ओ चेयरमैन, भारत एक्सप्रेस न्यूज़),
ऋषिकांत राय उत्तर प्रदेश चीनी मिल के उपसभापति,
मुख्य अतिथि द्वारा सर्वप्रथम स्वामी जी एवं मंगला राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करा के कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

सभा की अध्यक्षता ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश राय ने की।
मंच का संचालन कामेश्वर राय कमलेश, जीतेन्द्र राय बबलू एवं रजनीश राय ने किया।

संस्था के अध्यक्ष वृजेश राय कार्यक्रम संयोजक जीतेन्द्र राय ने आये हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए स्वामी जी के पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया।

वक्ताओं में मुख्य अतिथि संजय सिंह बबलू ने स्वामी जी के आदर्शो पर चलने के लिए समाज को जागरूक होने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कुश्ती से सम्बन्धित कोई भी परेशानी हो मै सदैव एक स्तम्भ की भांति खड़ा मिलूंगा।

मुख्य अतिथि उपेंद्र राय ने कहा कि स्वामी जी को याद ही नही करना है बल्कि अपने मे जीना होगा तभी समाज मे बदलाव होगा।
किसानो का दर्द दुख देखकर स्वामी जी ने देश का पैदल भ्रमण किया
समाज सेवा हेतु जितना योगदान है उन्होंने किया वो अतुलनीय है।
साथ ही बुद्ध के जीवन पर भी प्रकाश डाला।
स्वामी जी के जीवन्त होने का तात्पर्य ये है कि सत्ता के खिलाफ , अन्याय, शोषण के खिलाफ आवाज़ उठाना।
एक सन्यासी होकर विद्रोही की भांति कार्य. किया जो हमेशा याद किया जायेगा।
स्वामी जी हमेशा खेतिहर , किसानों के लिए लड़ते रहे और समाज के लिए ही समूर्ण जीवन न्योछावर कर दिया
इसलिए उनकी याद मे हम लोग भी समाज को संगठित कर एक सूत्र मे पिरोने के लिए संकल्पित हों।

महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार के मुजफ्फरपुर मे स्वामी जी ने शरीर त्यागी। उनका अधिकांश जीवन बिहार मे बीता । स्वामी जी की मूर्ति पटना मे स्थापित की गई। उनके नाम पर डाक टिकट. भी जारी हुआ है।
उत्तर प्रदेश मे भी स्वामी जी के नाम पर एक भव्य मूर्ति की स्थापना होनी चाहिए।स्वामी सहजानन्द जी को भारत रत्न देने की मांग उठाई।
कई हजार क्षेत्र के सम्मानित लोग एवं उत्तर प्रदेश, विहार, झारखंड, दिल्ली से लोग आये हुए थे।
अभियंता अरविन्द राय ने शादी विवाह मे दिखावे के चक्कर मे न पड़ कर कम खर्च मे विवाह करने की रीति चालू करने पर बल दिया।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पूर्व विधयाक पशुपति राय जिलाध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश राय, भाजपा नेता कृष्ण बिहारी राय, आनंद राय मुन्ना ब्लॉक प्रमुख, अजिताभ राय राहुल ब्लॉक प्रमुख, डॉक्टर दिवाकर राय, दुर्गेश राय, बृजेश राय वरिष्ठ भाजपा नेता. विजय शंकर राय,
भाजपा नेता वीरेंद्र राय, डॉक्टर सत्यानंद राय, दिनेश चंद्र राय शिक्षक नेता, शशांक शेखर राय समाज सेविका मीरा राय
इत्यादि के साथ हजारों लोग सम्मलित रहे।
कार्यक्रम में भीड़ के चलते गाज़ीपुर बलिया मुख्य सडक पर घंटो जाम लगा रहा । जाम को समाप्त करवाने मे घंटो पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के गाजीपुर के जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल चंद्र राय अपने जिला कार्यकारिणी के सदस्यों प्रमोद राय, राकेश रंजन राय, रासविहारी राय, के साथ आगंतुकों के स्वागत, जलपान की व्यवस्था में पूर्ण मनोयोग से लगे रहे।

सभी वक्ताओं ने प्रमुख रूप से स्वामी जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान करते हुए समाज को संगठित करने का संकल्प लिया