गाज़ीपुर : स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महविद्यालय में स्वामी सहजानंद स्मृति न्यास गाजीपुर द्वारा स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्य तिथि बहुत धूम धाम से मनाई गई।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि उपेंद्र राय (सी ई ओ चेयरमैन, भारत एक्सप्रेस न्यूज़) रहे।
मुख्य अतिथि द्वारा सर्वप्रथम स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करा के कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
मंच का संचालन मारुति कुमार राय एवं राजेश राय पिंटू ने किया।
संस्था के अध्यक्ष ओम नारायण प्रधान और कार्यक्रम संयोजक किसान नेता कृष्णानंद राय ने आये हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए स्वामी जी के पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
न्यास के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए खरडीहा निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद राय ने कहा कि स्वामी जी हमेशा खेतिहर , किसानों के लिए लड़ते रहे और समाज के लिए ही समूर्ण जीवन न्योछावर कर दिया
इसलिए उनकी याद मे हम लोग भी समाज को संगठित कर एक सूत्र मे पिरोने के लिए संकल्पित हों।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से
शिक्षक नेता द्वय दिनेश चंद्र राय एवं नारायण उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय,
भाजपा नेता कृष्ण विहारी राय,
व्यवसायी विनोद राय,
ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय,
प्रदेश संगठन मंत्री रासविहारी राय, जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल चंद्र राय, महामंत्री द्वय प्रमोद राय एवं अजीत राय, संगठन महामंत्री द्वय बाला जी राय एवं राकेश रंजन राय जिला पंचायत सदस्य अनिल राय, शशिधर राय टुनटुन
शशांक शेखर राय, ग्राम प्रधान संजू राय,भाजपा नेता राजेश मिश्रा इत्यादि के साथ क्षेत्र के हजारों सम्मानित लोग शामिल रहे।
सभी वक्ताओं ने प्रमुख रूप से स्वामी जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान करते हुए समाज को संगठित करने का संकल्प लिया
