
बलिया. राष्ट्रीय ध्वज की शान में शनिवार को एक और कड़ी जुड़ गई। जब बलिया रेलवे स्टेशन पर 110 फिट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया गया। ये झंडा देश का सबसे ऊंचा झंडा है। बतादें कि रेलवे ने सौ से अधिक स्टेशनों को चयनित किया है जहां तिरंगे के शान में 100 फिट से अधिक ऊंचाई वाला झंडा फहराया जाना है। लेकिन यह पहला मौका है कि बलिया में अब देश का सबसे ऊंचा झंडा फहर रहा है ।

बतादें कि देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले बलिया के युवा नेताओं की सालों से मांग थी कि उनके जिले में सबसे ऊंचा तिरंगा लहराना चाहिए। इसके लिए बलिया रेलवे स्टेशन का चय़न भी किया गया। लेकिन किसी कारण से ये मांग पूरी नहीं हो पा रही थी। आखिरकार शनिवार को स्थानीय सांसद बिरेन्द्र सिंह मस्त सांसद राज्यसभा नीरज शेखर, डीआरएम रेलवे बोर्ड व अन्य विधायकगण की उपस्थित में रेलवे स्टेशन पर तिरंगे का लोगों ने सलाम किया।

साथ ही नई मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए रवाना किया गया ।जो दिनांक 14 अक्टूबर,2019 से गाडी संख्या 55013 / 55014 वाराणसी सिटी- छपरा- वाराणसी सिटी सवारी गाडी के स्थान पर गाडी संख्या 65103 / 65104 वाराणसी सिटी-छपरा-वाराणसी सिटी मेमू ट्रैन तथा नव संचालित गाडी संख्या 65105 / 65106 वाराणसी सिटी-छपरा-वाराणसी सिटी मेमू ट्रैन का नियमित सञ्चालन किया जायेगा ा
