
बक्सर:बर्थडे पार्टी में अक्सर देखा जाता है कि लोग क्लबों में जाकर जहां धन की बर्बादी करते है साथ ही हमारे संस्कारों से भी बच्चे अनजान रह जाते है।

लेकिन आज भी इस युग में कुछ परिवार ऐसे है जो समाज की विचारधारा पर चलते हुए अपने बच्चों को समाज से जोड़े हुए है।

इसी कड़ी में आज चौसा प्रखंड के ग्राम सोनपा निवासी शिक्षामित्र मनोज कुमार सिंह अपने बेटे उत्कर्ष का दुसरा जन्मदिन बच्चे के हाथों पौधारोपण करवाकर समाज में फ़िजूल खर्ची करने वाले अभिभावकों को पेड़ों प्रति जागरूक किया।

जन्मदिन पर उत्कर्ष की माता- रेखा देवी, दादा – हृदय नारायण सिंह, बुआ- किरण देवी, चाचा- नवनीत कुमार सिंह, पूर्व मुखिया रामनिवास सिंह,पूर्व बिहार केशरी बृजेश सिंह उर्फ पिन्टु पहलवान,मुन्ना सिंह पहलवान,धर्मन्द्र सिंह,इंजी0प्रमोद सिंह,कमलेश कुमार सेठ,छट्ठू सिंह यादव, पंकज सिंह यादव ,निरंजन सिह सहित परिवार के सभी सदस्यों ने बधाई देते हुए कहा कि धन को बर्बाद करने से अच्छा है किसी जरूरतमंद की मदद करना।

लेकिन आज समाज पाश्चात्य संस्कृति की और दौड़ रहे है जो भारत जैसे देशों की सभ्यता को ख़त्म करने का काम कर रहे है। इनसे दूरी बनाते हुए ख़ुशी के मौकों पर पौधारोपण करें जो हमें शुद्ध वातावरण प्रदान करते है।

पिता मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पेड़ होने पर जीवन सुरक्षित है। इसलिए पौधरोपण करा रहा हूं। हर बच्चे को अपने जन्मदिवस पर केक काटने के साथ साथ पौधा भी लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।

जन्मदिवस को खास बनाने के लिए माता रेखा देवी ने उत्कर्ष को गिफ्ट में कपड़े का थैला भेंट करके समाज में एक अच्छा संदेश दिया और एक नई पहल की शुरुआत की। इंजी0 प्रमोद सिंह ने कहा की हमें अपने लिए समाज को प्लास्टिक मुक्त भारत के प्रति जगाना होगा।

सबसे पहले हमें अपने घर में मम्मी-पापा ,भाई-बहन को संकल्प दिलाना होगा कि अपने घर को प्लास्टिक मुक्त बनाएं। इस अवसर पर दादा
हृदय नारायण सिंह ने कहा हमें देश के प्रति अपनी सोच बदलनी होगी। अपनी आदतें सुधारनी होगी।




