हर युग में भक्त की रक्षा करते है भगवान

भांवरकोल: शेरपुर खुर्द में चल रही भागवत कथा के तीसरे दिन की कथा का आयोजन किया गया। कथा का शुभारंम यज्ञाचार्य डॉ0 अशोक कुमार पांडेय ने किया। कथा वाचक डॉ0 श्रीधर ओझा ने अत्याचारी राजा हिरणा कश्यप के अत्याचार से प्रजा बहुत दुखी थी। धर्म पर कुठाराघात देख कर नारायण ने वामन अवतार लिया और अत्याचारी राजा का वध किया। उन्होंने बताया कि नारायण तो हमेशा भक्तों के बस में ही रहते हैं। हमें हमेशा समाज हित के लिए कार्य करते रहना चाहिए। इस अवसर पर डा0 राकेश शुक्ला,डा0 चंद्रशील त्रिपाठी,सतेन्द्र राय,ओमप्रकाश राय,पारसनाथ राय,विमलेश मिश्रा,गायक सुनील सम्राट,कमलेश कुमार,विमलेश राय आदि लोग थे।