मनमोहक झांकी और सुंदर भजनों से भावविभोर हुए श्रद्धालु

भांवरकोल: क्षेत्र के स्थानीय गाव शेरपुर खुर्द में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव के चौथे दिन कथाव्यास डॉ श्रीधर पांडेय ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण की कथा सुनाई। भगवान के जन्म की सुंदर झांकी पेश की और भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।

कृष्ण जन्मोत्सव पर पूरा पंडाल नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की भजन से गूंज उठा। कथा व्यास ने भरत की कथा, भक्त प्रह्लाद की कथा, समुद्र मंथन की कथा सुनाई। बालि का बावन भगवान को दान करने का वर्णन किया। इसके बाद उन्होंने परशुराम और भगवान राम के अवतरण की कथा भी सुनाई।

अंत में कथा में आए आंगतुकों के आभार यजमान हेमनाथ राय ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर पारसनाथ राय, डॉ0 ओम प्रकाश राय,प्रवीण राय, मनीष राय,बालानाथ राय, जयानन्द राय मोनू,सतेन्द्र राय,नीतीश राय ,अभिषेक राय, धनन्जय राय ऋषि ,प्रदीप राय,चन्दन राय,गायक सुनील सम्राट सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।