शहीदों के सम्मान निकाली गयी यात्रा होने जा रही ऐतिहासिक – डा.सानंद सिंह

(दैनिक फॉर मीडिया  रिपोर्ट- अजय कुमार यादव)

गाजीपुर : पर्यावरण जारूकता एवं शहीद सम्मान साइकिल यात्रा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को कश्मीर से चलकर सीहोर (म0 प्र 0) होते हुए भोपाल पहुंची। गुरुवार को यात्रा भोपाल से रायपुर के लिए निकली। यात्रा के आयोजक और सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक डॉ.सानंद सिंह तथा नेतृत्वकर्ता प्रो. योगेंद्र यादव है। यह यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक लगभग 5000 किमी की है। 2 अक्टूबर 2019 गांधीजी के 150 वीं जयंती के अवसर पर कश्मीर से शुरु होकर 30 जनवरी 2020 को कन्याकुमारी में समाप्त होगी। यात्रा के संयोजक डॉ योगेंद्र यादव ने बताया कि प्रदूषण राष्ट्र की प्रखर समस्या है। आने वाले समय में घटता जल अनुपात एवं बिगड़ते पर्यावरण का असर आम जनजीवन को प्रभावित करेगा। ऐसे में हम नही चेते तो सर्वनाश निश्चित है। इसलिए हम सभी को पर्यावरण को सही रखने की जिम्मेदारी निभानी होगी। पेड़ अधिक से अधिक लगाने चाहिए तथा प्लास्टिक का प्रयोग बंद करना पड़ेगा, तभी हमारा भविष्य सही रहेगा।