भांवरकोल:अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसलों के मद्देनजर शुक्रवार की दोपहर में ग्रामीण क्षेत्रों में काफी संख्या में पुलिस फोर्स ने रूट मार्च किया। इस दौरान लोगों से शांति और भाईचारा बनाने रखने की अपील की गई। साथ ही सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।भांवरकोल थानाध्यक्ष शैलेश यादव ने काफी संख्या में पुलिस फोर्स निकालकर मुख्य रोड होते हुए लोचाईंन,दहिंनवर,अवथही,रेवसड़ा,गोड़ी, खैराबारी, कनुवान,मसोन,बसनिया होते हुए रूट मार्च किया।इसके पूर्व
थानाध्यक्ष ने पखनपुरा स्थित बड़ी मस्जिद में पहुँचकर लोगो के बीच अपील किया कि फैसला जो भी आए संबैधानिक निर्णय का पालन करना है और आपसी सौहार्द बनाये रखना है।
