
भांवरकोल(गाजीपुर):क्षेत्र के शेरपुर खुर्द में चल रहे श्रीमद संगीतमय भागवत कथा के पाँचवे दिन शुक्रवार को कथा वाचक वाराणसी डॉ0 श्रीधर ओझा ने कृष्ण जन्म के बधाई शिवजी श्याम दर्शन को पधारे आदि भजनों की प्रस्तुति दी।उन्होंने बाल लीला में अविद्या रूपी पूतना का वध, कृष्ण बलराम का नामकरण, गऊ चारण लीला का वर्णन, संकटासुर ऋण व्रत आदि दैत्यों का उद्धार, पापरूपी असुर अद्यासुर का उद्घार, वृंदावन लीला का वर्णन, लोभ रूपी काली नाग का वध, वत्स हरण लीला का वर्णन, ब्रह्म मोह निवारण,गऊओं की रक्षा, वेणु वादन देहरूपी गोपियों ने वेणु की सराहना, 5 ज्ञानेंद्रियां, 5 कर्मेंद्रियां, मनबृद्धि, चित्त, अहंकार शून्य होकर शरीर रूपी गोपियों ने वेणु की सराहना की। कथा में गोवर्धनलीला भी सुनाई गई। झांकी सजाई गई। उन्होंने कहा कि माखन तरल होता है। कन्हैया ने चुराया, मनसे सरसता तरल हो, सहजता हो, कन्हैया मन को अपनाते है, चुराते है।भगवान को पाना सरल है और सरल बनना कठिन है। विश्वरूप का दर्शन कराया। कन्हैया ने अपना मुख खोलकर ब्रह्मांड का दर्शन कराया। मिट्टी खाकर पृथ्वी तत्व की शुद्धि की। तृर्णावृतका उद्धार कर वायुतत्व की शुद्धि की। कालिया नाग का उद्धार कर जल तत्व की शुद्धि की। दावाग्निपान कर अग्नितत्व की शुद्धि की।कथा में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर नृत्य करते रहे। शनिवार को कथा में चीरहरण लीला, गोपी उद्धव संवाद, श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह की कथा सुनाई जाएगी। इस अवसर पर कथा में छप्पनभोग की झांकी सजाई गई। बाद में श्रद्धालुओं को छप्पनभोग का प्रसाद वितरित किया गया।इस मौके पर विधायक अलका राय, सतीस राय,पारसनाथ राय ,प्रधानाचार्य दयाशंकर राय प्रदीप राय,धनज्जय राय ऋषि,प्रवीण राय,राजेश राय बागी,ओमप्रकाश राय,हेमनाथ राय, जयानन्द राय मोनू आदि लोग थे।

