बलिया:कार्तिक महोत्सव ऐतिहासिक होगा:साकेत सिंह सोनू

दैनिक फॉर मिडिया-रिपोर्ट अजय कुमार यादव

बलिया: भृगु क्षेत्र में गंगा सरयू के संगम तट पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दिन 11 नवंबर 2019 को कार्तिक महोत्सव मनाया जाएगा।

दैनिक फॉर मिडिया से बातचीत में युवा भाजपा नेता साकेत सिंह सोनू (प्रदेश सह-संयोजक राष्ट्रीय कार्यक्रमो एवं बैठक विभाग) ने बताया कि इस बार कार्तिक महोत्सव ऐतिहासिक होगा।कार्तिक स्नान की पूर्व संध्या पर देश प्रदेश के शंकराचार्य जी को, बड़े सिद्धपीठ के मठाधीशों को भी आमंत्रण दिया गया है, इस बार स्नानार्थिओं के रुकने के लिए , शौचालय, रोड एंवम कपडा बदलने का स्थान तथा पूछताछ केंद्र की उचित व्यवस्था कराने हेतु प्रदेश सरकार से सहायता मांगी गयी है, तथा इस बार पर्यावरण बचाओ , बेटी बचाओ , स्वछता पर ध्यान देते हुए प्रदेश की सुप्रसिद्ध झांकी का प्रदर्शन देखने को मिलेगा, तथा बलिया क्षेत्र के वो कलाकार जिनसे बहुत काम लोग परिचित हैं उन कलाकारों को भी मंच पर जगह देकर उन्हें मंच पर गाने और सम्मान देने का कार्य होगा। क्षेत्र के सामजिक जीवन में बिना किसी निजी स्वार्थ के लोगो की मदद करने तथा किसी भी सामजिक कार्य में जो सक्रिय लोगों को भी सम्मानित करने का कार्य होगा।

देश और प्रदेश के कोने कोने से कलाकारों का आगमन भी होगा जिसमे बिहार के भोजपुरी जगत में नया आयाम बनाने वाले गोलू राज , काशी के धरती से भजन सम्राट अमलेश शुक्ला जी , प्रयागराज से तरुण की झांकी , जौनपुर से गायिका पारुल नंदा जी , काशी से नेहा जी , तथा प्रदेश के प्रसिद्द तबला वादक एंवम वाघ कलाकार भी आकर्षण का केंद्र होंगे।जिसमें हर साल की भाँती बलिया की शान, मर्यादा तथा अपनी मृदुल वाणी से सबके दिलों पे राज करने वाले चितबड़ागांव की पहचान बनने वाले मंच संचालक, देश विदेश में अपनी अलग पहचान बनाने वाले विजय बहादुर मंच की शोभा बढ़ाते दिखेंगे। इस बार शिवमपुर संगम घाट का दृश्य कुछ कुम्भ से प्रभावित भी दिखेगा जहाँ पर मेडिकल, पुलिस बूथ , पूछताछ केंद्र, भोजन व चाय का उचित प्रबंध देखने को मिलेगा।