विश्व कल्याणार्थ मानस ज्ञान ब्रह्मयज्ञ शुरु

 मुहम्मदाबाद ब्लॉक  के ग्राम हरिबल्लम पुर में ठाकुर जी की कुटी पर विश्व कल्याणार्थ मानस ज्ञान ब्रह्मयज्ञ  की शुरुआत रविवार को स्वामी संतोषदास जी के नेतृत्व में  क्षेत्र व गॉव के नर नारी व बच्चों ने गाजा बाजा घोड़ा हाथी व वाहनों की काफिला के साथ ठाकुर जी के कुटी से गौसपुर  गंगा तट पर स्थित  भगंदर बाबा  मन्दिर के स्थान तक एक भब्य कलश यात्रा निकाली   गयी । माँ गंगा का जल लेकर लोगो का काफिला पुनः हरिबल्लमपुर स्थित ठाकुर जी कुटिया पर समापन हो गया ।  इस दौरान लोगो मे काफी उत्सुकता देखने को मिली माहौल काफी भक्तिमय हो गया था इस यज्ञ का कार्यक्रम 16 नवम्बर तक चलेगा ।इस दौरान बृहद रामकथा का आयोजन किया जाएगा  रामकथा का  आयोजन प्रतिदिन दो से  पाँच बजे के बीच रखा गया है इस कलश यात्रा में प्रमुख रूप से महेन्द्र यादव कैलाश यादव अजीत  मुन्ना यादव बबलू प्रधान काशी यादव महानंद यादव रविन्द्र यादव जीता यादव असीम कुमार श्यामा मास्टर जंग बहादुर यादव अनिल सिंह राजनारायण यादव नीलाभ यादव ओमप्रकाश यादव गुड्डू यादव  गीता सुनीता सरोज सोनमती देवी काफी संख्या में सन्त महात्मा सहित हजारो की संख्या में लोग उपस्थित रहे ।