
बक्सर/चौसा : प्रखंड क्षेत्र के गाव हादीपुर में विगत एक सप्ताह से आयोजित अखण्ड भारत शिव शक्ति महायज्ञ श्री श्री 1008 श्री बालक बनवासी जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हो रहा है। आचार्य पंडित उपेंद्र पांडेय यज्ञाचार्य द्वारा वैदिक मन्तोच्चारण से यज्ञ हवन कराया जा रहा है।यज्ञ के पाँचवे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी पड़ी । सभी भक्त अपनी-अपनी तरह से भगवान को मनाने व मन्नत मागने में लीन दिखे। चहुंओर भक्ति व आस्था का नजारा दिख रहा था। कही अनवरत सीता राम, जय सीताराम तो कही हरि ओम, राधे श्याम गौरी शंकर सीताराम नाम धुन की गूंज सुनाई दे रही थी। यज्ञ परिसर छोटा पड़ रहा था। वही भीड़ को नियंत्रित करने में स्वयंसेवक लगे थे।इसी क्रम यूपी, बिहार के श्रद्धालु पहुंच कर पूजा अर्चना कर रहे है। इस मौके पर श्रद्धालु मनोज यादव,बिमलेश यादव,अजय यादव,जयनाथ यादव,सोनू यादव,विजय यादव आदि लोग मौजूद रहे।
