ददरी मेला में बच्चो ने खूब उठाया लुप्त

भांवरकोल(गाजीपुर):कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर कुंडेसर में लगी ददरी मेले में लोगों ने जम कर लुत्फ उठाया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों में उत्साह नजर आया।बच्चों ने खेल खिलौने खरीदे और सॉफ्टी आदि का जायका लिया। माता-पिता की अंगुली पकड़ कर मेला पहुंचे बच्चों उत्साहित नजर आए। छोटे चरखी वाला झूला और ट्रेन वाले झूले के साथ मिक्की माउस झूले पर बच्चों की खासा भीड़ नजर आई। बच्चों ने झूलों का जम कर लुत्फ उठाया।

वहीं व्हील झूला, नाव वाला झूला, टोरा-टोरा झूला, ब्रेक डांस आदि झूलों पर युवाओं की खासा भीड़ नजर आए। महिलाओं ने भी झूलों का आनंद लिया। वहीं सौंदर्य प्रशाधन की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने चूड़ी, कंगन आदि सामान की खरीदारी की। वहीं बच्चों और युवाओं ने एअरगन से गुब्बारे आदि में निशाने लगा कर बंदूक चलाने का शौक पूरा किया। वहीं युवतियों और युवाओं समेत बच्चों में मेले में फोटो खिंचवाने की भी होड़ लगी रही।

महिलाओं ने टिक्की, डोसा और गोलगप्पे का जायका लिया। वहीं बच्चों ने सॉफ्टी का जायका लिया। बच्चों ने खेल खिलौने खरीदे।रात्रि में बिरहा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे पूर्व छात्रसंघ महामंत्री एवं बिरहा गायक राजूलाल यादव और सपना सरोवर के बीच मुकाबला हुआ।बिरहा मुकाबला का दर्शको ने खूब मनोरंजन किया।भीड़ को देखते हुए मेला में भांवरकोल थानाध्यक्ष शैलेश यादव ,चौकी इंचार्ज नंदलाल कुशवाहा मय पुलिस फोर्स मुस्तैद रही।

इस मौके पर प्रधान प्रतिंनिधि महेंद्र नाथ राय, झब्बू राय, विनय सिंह,समाजसेवी रणजीत कुमार आजाद ,करुणेश ओझा,नरेंद्र उपाध्धाय, अनिल यादव,देवेंद्र सिंह,घूरा चौधरी, टुन्नू राय ,शिवम गुप्ता ,दिवाकर पाल ,रविकांत उपाध्धाय आदि लोग थे।