स्टार कलाकारों के नाम रही कार्तिक महोत्सव मेले का पहला सांस्कृतिक संध्या

(दैनिक फॉर मिडिया रिपोर्ट -अजय कुमार यादव)

बलिया:भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू द्वारा महर्षि भृगु एवम दर्दर मुनी के पावन भूंम बलियां संगम तट पर आयोजित ‘कार्तिक महोत्सव’ एवं स्नानार्थियों के लिए लगाया गया विशेष शिविर अपने आप में खास रहा, जिसकी चर्चा हर जुबां पर होती रही।

बलिया के निवासी गायक दिव्यांग हरि जी ने गीत माँ की कृपा से सब काम हो रहा है..सबका मन को मोह लिया। वही विजय बहादुर जी ने अपने कंठ से शिव तांडव एवं संस्कृत के श्लोकों सबके दिलों को छू लिया। सबसे सुंदर और अद्भुत प्रयाग राज की तरुण की झांकी रही, जिसमे स्वच्छता मिशन,महिसासुर बध की झलक थी इसमें अपनी कला को प्रदर्शित किया, जो सबको अचंभित कर दिया।

वही गायिका पारुल नंदा ने कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन पावन नेवता पठावतनी बलिया महोत्सव के बा स्वागत आई बुलावतनी … अपने सुरो के जादू से सबका दिल जीत लिया।

वाराणसी के सुप्रसिद्ध गायक अमलेश शुक्ला ने अपने गीत बम बम बोल रहा है काशी … से सबको झूमने पर मजबूर किया।वही गोलू राजा ने सबको अपने बस में झुमा देने व सबको नाचने पर मज़बूर किया।और लहुरी काशी की बेटी कही जानी वाली ऋतू राय ने गीत लाली पलंगिया भैरो फूलवा विछावे माई आव..
दूसरी गीत रथ सजी मइया रानी अईये जब अंगनवा ने सभी श्रद्धालुओं को अपनी संगीत व नृत्य के साथ झुमाया। यह काफी अद्भुत नजारा था। इस कार्यक्रम में आये अतिथियों का स्वागत साकेत सिंह सोनू के द्वारा किया गया। इसमें अतिथियों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।

साकेत सिंह सोनू ने अपने संबोधन में कहा कि कार्तिक पूर्णिमा को कुम्भ के तर्ज पर स्थापित करने का सपना आप सबके साथ से ही सम्भव होगा। ददरी मेले की भव्यता और महत्वों को विलुप्त होते देख कहा कि हमारी जिम्मेदारी बनती है कि इतनी बड़ी मिली विरासत को हम आगे ले चले। देश में इसका अलग स्थान दिलाने का प्रयास करें। साकेत सिंह ने कहा कि अगले साल इस कार्यक्रम को और भव्य तथा अलौकिक किया जायेगा।

रातभर बहती रही भक्तिमय बयार, खूब झूमे श्रद्धालु

कार्तिक पूर्णिमा पर्व के अवसर पर संगम तट पर भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रातभर भक्ति रस की बयार बहती रही। वृंदावन से आए आचार्य राजन दीक्षित जी की कथा तथा आधा दर्जन भक्ति गायकों ने अपनी गीतों से श्रद्धालुओं का खूब मनोरंजन किया।

जिले से ही नही, बल्कि अगल-बगल के जिलों से आए लाखों श्रद्धालुओं के लिए यह कैम्प विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। साकेत सिंह की टीम की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, चाय, दवा आदि का बेहतर इंतजाम किया गया था। श्रद्धालुओं ने भी इस कार्यक्रम की सराहना की।

भक्ति गीतों से किया सभी का मनोरंजन

बलिया के किन्नर राज अनुष्का राज का शिव तांडव भी गजब रहा जिसमे लोगो ने खूब सराहना की।भोजपुरी गीतों पर कलाकारों ने श्रोताओ को रातभर झूमाते रहे। उनकी भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं ने भी खूब साथ दिया। वहीं ने अपनी गीतों पर खूब तालियां बटोरी।

बतौर संचालक विजय बहादुर सिंह ने ददरी के महत्व को मंच के माध्यम से साझा किया। साथ ही अपने शब्दों से ददरी स्नान के दृश्य का सजीव दर्शन कराया।

आयोजन में राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी,पूर्व चेयरमैंन लक्ष्मण सिंह,डीएन सिंह,राजदीप सिंह,दंगल सिंह,अम्बुज राय, राघवेंद्र उपाध्याय बुच्चु, जितेश राय विवेक सिंह, वीरू गुप्ता, श्रीपत शुक्ल, अजीत सिंह, गुड्डू सर्राफ, अरविंद सिंह, अभय सिंह, आशुतोष सिंह, यशजीत सिंह, अभिषेक सिंह बघेल, अभय सिंह, अभिषेक सिंह छोटू, गगन, अन्नू, सहित कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।