
मुहम्मदाबाद:तहसील स्थित एoकेo इंटरनेशनल स्कूल में नेहरू जी की जयंती पर बाल दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।विधालय में बाल मेला एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ।जिसमे छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।और खूब लुफ्त उठाया।इस अवसर पर सत्र के प्रत्येक कक्षा के प्रथम तीन प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एलआईसी शाखा प्रबंधक विजय शंकर दुबे ने मेधावी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर विधालय के प्रबंधक नेहाल अहमद खान, निर्देशका कहकशा बेगम, प्रधानाचार्या पूनम राय कोऑर्डिनेटर अभिषेक राय, नाजिया परवीन,अतीक खान, विमलेश यादव, सरत रॉय, हेमन्त गुप्ता, यातायात विभाग मैनेजर सेराज अंसारी, संजय तिवारी सहित अभिभावक मौजूद रहे।
