गुरुकुल इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल जनकपुर जमानिया गाजीपुर में आज बहुत ही धूम धाम से बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भोजपुरी के सुपरस्टार मोहन राठौर द्वारा प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर मालार्पण के साथ ही कार्यक्रम की शुरूआत हुई। मोहन राठौर जी द्वारा बच्चों के बीच उपस्थित होकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया गया साथ बच्चों व अध्यापकों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। एवं बच्चों के लिए बिस्किट दौड़, जलेबी दौड़, म्यूजिकल चेयर गेम इत्यादि खेलों का आयोजन हुआ जिससे बच्चों में खुशी देखने को मिली। साथ ही हर बच्चे को बिस्किट, नमकीन, चॉकलेट, पेंसिल, रबर, प्रदान किया गया और शरबत पिलाया गया।
इस अवसर पर चैयरमैन शिव कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक आकाश यादव, प्रिंसीपल अनामिका जाना, धर्मेंद्र शर्मा,राकेश सिंह, आलोक सिंह, राहुल यादव,विनोद, अजीत, अनिता , हिरन, रीमा, पूजा, सलीका आदि उपस्थित थे।
