कृषि निवेश मेला का हुआ आयोजन

बाराचावर:- स्थानीय विकास खण्ड परिसर मे बुद्धवार के दिन कृषि सूचनातत्र के सुद्धिकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कृषि निवेश मेला एवं रवि गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला महामंत्री प० श्याम राज तिवारी ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंम्भ किया। कृषि वैज्ञानिक शेर सिंह के द्वारा किसानों को गेहूं, मसूर, चना इत्यादि फसलों के उत्पादन हेतु अनेक प्रकार के दवाओं व कृषि के बारे में जानकारी देने का काम किया । मुख्य अतिथि प० श्याम राज तिवारी के द्वारा सरकार के द्वारा कृषि के क्षेत्र में चलाए जा रहे जैसे किसान सम्मान निधि सोलर पंप संसोधित बीज इत्यादि के बारे में विस्तारपूर्वक बताने का काम किया गया । कार्यक्रम में डॉक्टर जेपी सिंह कृषि वैज्ञानिक डॉ गजेन्द्र प्रताप सिंह भाजपा के बाराचवर मंडल अध्यक्ष रामकरण बिंद देवेन्द्र सिंह संपूर्णानंद उपाध्याय नथुनी सिंह ग्राम प्रधान माटा लालू कुशवाहा मंडल महामंत्री शिवजी सिंह मीडिया प्रभारी नंदलाल गुप्ता संजय श्रीवास्तव वीरेंद्र राय ओमप्रकाश कुशवाहा नर्वदेश्र सिंह पंकज कुमार दीपक विकास इत्यादि लोग तथा क्षेत्र के सम्मानित किसान उपस्थित रहे। संचालन कृषि अधिकारी आशुतोष कुमार पांडेय ने किया।