….आखिर क्यों ग्राम प्रधान ने बच्चो को खिलाया भोज

मुहम्मदाबाद:बाल दिवस एवं नेहरू जयंती के शुभ अवसर पर जंग बहादुर राय जूनियर हाई स्कूल हॉटा मुहम्मदाबाद चक शाह मुहम्मद उर्फ मलिकपुरा के ग्राम प्रधान शशिकान्त शर्मा भूवर ने छात्र छात्राओं को भोजन कराया।स्कूल के सभी छात्रों भोज पाकर बहुत खुश हुए।इसके पूर्व स्कूल में नेहरू जी चित्र पर माल्यार्पण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नेहरू जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।इस मौके पर सिकन्दर यादव रामदेव,बृजेश, सुनील, उमेश करन , रितेश,कमलेश, कौशल्या, पूजा,रेशमा ,श्रेया, रामरती सबीना , हरेन्द्र यादव, ओम प्रकाश यादव , सहादत अनिल सर, मेराज आदि लोग मौजूद रहे।