मानवता की सेवा ही अपना धर्म

मानवता की सेवा को अपना परम उद्देश्य मानने वाली संस्था ऑल इंडिया पयामे इन्सानियत फोरम ग़ाज़ीपुर यूनिट के द्वारा आज दिन शुक्रवार(जुमा) को गोराबाजार स्थित डॉक्टर मुख्तार अहमद अन्सारी ज़िला चिकित्सालय ग़ाज़ीपुर में मरीज़ो के मध्य चाय-नाश्ता वितरण किया गया।इस अवसर पर एहतेशाम अंसारी,अब्दुस्समद सिद्दीक़ी,शुजाउद्दीन अंसारी,नसीम अंसारी,,मुहम्मद समीर,मुहम्मद फ़ारूक़,मुहम्मद आरिफ़ और नजमुस्साकिब अब्बासी नदवी आदि मौजूद थे।इस अवसर पर फोरम के वालंटियर्स ने कहा कि मानवता की सेवा ही हमारा परम् उद्देश्य है। इस तरह के आयोजन हमें एक दूसरे की तकलीफों और आवश्यकताओं को समझने और उनके निराकरण में अपना हर सम्भव सहयोग प्रदान करने की प्रेरणा देते हैं।