भाकपा (माले)और सुभाष राम की माता बदामी देबी के नेतृत्व में कामरेड सरयू पांडेय पार्कमे चौथा दिन धरना-प्रदर्शन जारी रहा वहीँ औडिहार रेलवे फाटक के सामने किसान नेता शिवकुमार कुशवाहा को जान से मार देने की नियत से सामंती ताकतों द्वारा की गई फायरिंग की घटना के खिलाफ, किसान नेता केउपरा कयी बार हुए हमले, तथा, 14नवम्बर को दिन-दहाड़े की गई फायरिंग की घटनाके लिए जबाब देह सीओ ,कोतवाल सैदपुर को बर्खास्त करने, ज़िले में रोज ब रोज हो रही हत्या, दलितों गरीबों पर हमले, गैंगरेप बलात्कार की घटनाओं के लिए जबाब देह एस पी गाजीपुर को हटाने की मांग को लेकर गाजीपुर सिटी स्टेशन से मार्च निकाला गया जो लंका, चुंगी, सिचाई विभाग चौराहा होते हुए कामरेड सरयू पांडेय पार्क मे धरना-प्रदर्शनमें तब्दील हो गया ।
धरना-प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय कमेटी सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि गाजीपुर जिला अपराधियों की गिरफ्त में हो गया है रोज ब रोज अखबारों मे हत्या, बलात्कार की घटनाए दिखाई दे रहीं हैं, पुलिस अवैध धन उगाही में व्यस्त हैं, दुसरी ओर गरीबों पर फर्जी मुकदमे फायरिंग की घटनाए ,दलितों गरीबों की हत्या की महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं दिन प्रति दिन बढ़ रही है ।उन्होंने कहा कि सैदपुर सीओ, कोतवाल किसान नेता शिवकुमार कुशवाहा की हत्या कराना चाहते हैं इस लिए दीवाली की रात में हमला करनेवाले नामजद अपराधीयो को गिरफ्तार नहीं कर रहे है।14नवम्बर को औडिहार रेलवे फाटक पर शिवकुमार कुशवाहा के उपर फायरिंग की घटना पुलिस माफिया, अपराधी गठजोड़ का परिणाम है ।उन्होंने इस घटना के लिए सीओ, कोतवाल सैदपुर को जबाब देह ठहराते हुए बर्खास्त करने की मांग उठाई ।शादियाबाद थानाध्यक्ष द्वारा सुभाष राम की हत्या मे शामिल नामजद आरोपियों को बचाकर,मनगढ़ंत कहानी बनाकर लाखों रुपये की डील करके सुभाष राम के भाई और पत्नी को जेल भेजा है इस कार्रवाई के जरिएु पुलिस ने अपना नापाक चेहरा दिखा दिया है इस घटना की सीबीआई जांच जरूरी है ताकि सच सामने आए ।बेगुनाह फंसाए गये मृतक के परिजनों को न्याय मिल सके इस लिए जिला प्रशासन के पास अगर तनिक नैतिकता बची है तो सीबीआई जांच कराने की योगी सरकार से सिफारिश करें, कयोकि योगी सरकार पूरी तरह से दलित गरीब विरोधी हो गयी है ।अपराधियों के भीतर पुलिस और न्यायालय ,सजा का डर नहीं रह गया है थाने माफिया ताकतों के इशारे पर काम कर रहे है इसलिए हत्या तक के मामले में पुलिस नामजद आरोपियों को बचाने के लिए पीड़ित परिवार को ही जेल भेज रही है ।ताकि गांव विकास मद कीलाखों रूपये का गबन करनेंका सवाल एजेंडा न बने ।इसी तरह हुरमुजपुर गांव में विकास मद का करोड़ों रुपये लूट मे शामिल प्रधानपति FIR दर्ज होने के बावजूद छुटटा घूम कर दहशत फैला रहा है।उन्होंने जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं केलिए एस पी गाजीपुर को सीधे जबाब देह ठहराते हुए हटाने की मांग उठाई ।साथ नामजद आरोपियोंकेखिलाफ गुण्डा ,गैगेस्टर एक्ट लगाने की मांग उठाई ।
धरना-प्रदर्शन को खेग्रामस जिलाध्यक्ष नंदकिशोर बिद ,आजाद यादव, घुरभारी मास्टर, सरोज यादव,शिवकुमार कुशवाहा जिला सचिव राम प्यारे राम, धरना-प्रदर्शन में सुभाष राम की माता बदामी देबी और भाई प्रकाश राम भी शामिल रहें ।अध्यक्षता, मोती प्रधान, संचालन, योगेन्द्र प्रताप भारती ने की ।
